बुधवार को धमतरी जिले के गौरव पथ रोड आमा तालाब में 11 साल के बच्चे का शव तैरते मिला आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को आसपास के लोगों के माध्यम से तालाब से बाहर निकाला, वही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया फिलहाल पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर आगे की जांच में जुट गई है
जानकारी के अनुसार इंडोर स्टेडियम के पास स्थित आमातालाब में बुधवार की शाम एक बच्चे का शव पानी में तैरते हुए लोगो ने देखा.जिसके बाद इसकी सुचना कोतवाली पुलिस को दी गई.वही सुचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.और शव को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला.पुलिस ने बताया कि मृतक 11 वर्षीय बालक अर्णव लोनहारे पिता भूपेंद्र लोनहारे गौरवपथ रोड का रहने वाला है. परिजनों ने बताया कि अर्णव का मानसिक स्थिति कमजोर है वह तालाब तक कैसे आया इसकी जानकारी नहीं है कहा यह भी जा रहा है कि अर्णव धूल मिट्टी खेलकर तालाब तक आया होगा और नहाने के लिए तालाब में छलांग लगाया होगा हालांकि उसे तैरना नहीं आता इसलिए वह तालाब में डूब गया होगा फिलहाल परिजनों का कहना है कि आसपास के लोगों ने फोन के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी दी.फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है
