-->

DNA UPDATE

LATA MANGESHKAR HEALTH UPDATE:- स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, दोबारा वेंटीलेटर में किया गया शिफ्ट


MUMBAI:-  स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। वे पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पिछले दिनों उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया था। लेकिन आज (शनिवार) खबर सामने आई कि एक बार फिर लताजी की तबीयत बिगड़ गई हैं। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। कोरोना और निमोनिया होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

डॉक्टर्स की टीम रख रही नजर
डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार लता मंगेशकर के सेहत का ध्यान रख रहे हैं। एक बार फिर लता जी की सेहत बिगड़ी तो उन्हें तुंरत वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। डॉक्टर्स की टीम 24 घंटे उनके इलाज के लिए मौजूद है।