धमतरी ::चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले कीं 74 समितियों और 96 उपार्जन केन्द्रों के जरिए धान उपार्जन किया जा रहा है। खाद्य अधिकारी बी.के.कोर्राम ने बताया कि अब तक एक लाख 11 हजार 758 पंजीकृत किसानों द्वारा चार लाख 27 हजार 408 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया गया और पांच हजार 607 पंजीकृत किसान धान विक्रय के लिए शेष हैं।
बताया गया है कि उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग के लिए जिले के 197 मिलर्स द्वारा छः लाख 80 हजार 768 मीट्रिक टन धान का अनुबंध कर दो लाख 91 हजार 904 मीट्रिक टन धान स्वयं के जिले से और अन्य जिले (बालोद, कांकेर, गरियाबंद, महासमुंद) से 58 हजार 600 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। इस तरह कुल तीन लाख 50 हजार 504 मीट्रिक टन धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। साथ ही कुल एक लाख 45 हजार 650 मीट्रिक टन चावल जमा किया गया है। इसमें भारतीय खाद्य निगम धमतरी में 94 हजार 295 मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम धमतरी में धमतरी में 51 हजार 355 मीट्रिक टन चावल शामिल है।
