-->

DNA UPDATE

NEWS:- अभाविप धमतरी ने महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा को सुसज्जित कराने महापौर के नाम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार 3 फरवरी को धमतरी के अनेक जगहों पर स्थित महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा को पुनः सुसज्जित कराने के लिए महापौर के नाम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।।




इस अवसर पर नगर के नगर मंत्री सुभाष यादव ने बताया कि धमतरी में अनेकों प्रतिमा स्थित है लेकिन उनको पुनः सुसज्जित करने की आवश्यकता है इसलिए महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमाओं को पुनः सुसज्जित कराने के लिए ज्ञापन दिया गया एवं जल्द से जल्द प्रतिमाओं को सुसज्जित करने कहां गया। इस अवसर पर भूषण सिन्हा,विशाल चंद्राकर, दुर्गेश सिन्हा,भार्गव यादव, शुभम कृदत आयुष दीवान, सिद्धि पाण्डेय व आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।