रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली जंग ने सभी देशों की जनता बढ़ा दी है,इनके बीच जारी युद्ध के चलते देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को क्रूड आयल की कीमत 6.28 डॉलर बढ़कर 102.80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर WTI की कीमत 5.74 डॉलर की तेजी के साथ 98.84 डॉलर पहुंच गई। आपको बता दें साल सितंबर 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि कि विश्व में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच हो।
यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने वाला रूस तेल के मामले में काफी समृद्ध देश है। रूस कच्चे तेल का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक है। ऐसे में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के बावजूद ऊर्जा जरूरतों के लिए उसे दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है और राजधानी कीव को भी घेर लिया है। साथ ही अन्य देशों को इस विवाद से दूर रहने की चेतावनी दी है। इस युद्ध के चलते आने वाले दिनों में भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा हो सकता है।