-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- Covid-19 से मृत नौ व्यक्तियों के परिजनों को राज्य आपदा मोचन निधि से साढ़े चार लाख रूपए किए गए स्वीकृत..

धमतरी :: कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कोविड 19 से मृत कुरूद विकासखण्ड के नौ व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल चार लाख 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें ग्राम धौराभाठा की  चमारीन बाई साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक जनक राम साहू को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम कपालफोड़ी के डिगेश्वर साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक  कुलेश्वरी साहू, किसुन राम की मृत्यु होने पर आवेदक  कांति बाई, ग्राम सौंगा की  बीसो बाई साहू की मृत्यु पर आवेदक बेनूराम साहू, ग्राम बेलौदी की  केसरी बाई साहू की मृत्यु होने पर आवेदक कुलंजन साहू को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।
                  इसी तरह ग्राम दरगहन के खोरबाहरा राम साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक  रूखमणी बाई, ग्राम जुगदेही के नारायण साहू की मृत्यु होने पर आवेदक  निर्मला साहू, ग्राम दर्रा की  घासिन बाई साहू की मृत्यु होने पर आवेदक  चंद्रशेखर साहू और ग्राम नवागांव के तुलसी सतनामी की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती बेदनी बाई सतनामी को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। ज्ञात हो कि कोविड 19 की वजह से मृत व्यक्तियों के परिजन/आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी कुरूद द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके मद्देनजर उक्त सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।