Vastu tips :- घर मे नकारात्मकता लाते हैं ये पौधे, होती है पैसो की कमी, भूल कर भी न लगाये... - DNA

NEWS UPDATE

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

Vastu tips :- घर मे नकारात्मकता लाते हैं ये पौधे, होती है पैसो की कमी, भूल कर भी न लगाये...

नई दिल्ली: वास्तुशास्त्र के अंदर पौधों का खास महत्व बताया गया है। कुछ पौधे घर के वास्तु दोष को जड़ से खत्म कर दिया करते हैं। इसी कारण से घर में तुलसी, बेल और मनी प्लांट जैसे पौधे लगाते हैं। इसके विपरीत कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिससे घर में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु की मानें तो ऐसे पौधे घर में दुर्भाग्य ले आते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो आज हम जानेंगे कौन से पौधे ऐसे हैं जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।
कपास:-
वास्तु की मानें तो घर में कपास यानी कि रेशमी कपास का पौधा बहुत ही अच्छा बताया गया है। ज्यादातर लोग सजावटी पौधे की तरह घर में लगा लिया करते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह देखने में बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। इस पौधे की वजह से धूल मिट्टी इकट्ठी हो जाया करती है जिससे कि घर में नकारात्मकता फैल जाती है। इस पौधे से उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा परिवार के सदस्यों के जीवन में दुर्भाग्य ले आती है।

बबूल:-
वास्तुशास्त्र के अंदर बबूल के पौधे को भी बहुत ही अशुभ बताया गया है। इसे घर में या फिर इसके आसपास गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने पर परिवार में विवाद होने लग जाते हैं। साथ ही साथ परिवार के लोगों का आपस में मनमुटाव होने लगता है। इतना ही नहीं घर के लोगों को कई प्रकार की बीमारियां भी परेशान करने लग जाती है।


इमली:-
वास्तु शास्त्र की माने तो इमली का पौधा घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस पौधे के अंदर नकारात्मक ऊर्जा निवास करती है। जिस जगह पर इमली का पौधा मौजूद होता है उसके आसपास घर बनवाने से भी बचाव करना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि इस पौधे को घर के आस-पास भी भूल कर भी नहीं लगाएं।

मेहंदी:-
वास्तु की माने तो घर में कहीं भी मेहंदी का पौधा ना लगाएं। मान्यता के अनुसार इस पौधे के अंदर नकारात्मक शक्ति मौजूद होती है। मान्यता यह भी होती है कि जहां पर भी मेहंदी का पौधा मौजूद होता है उसके आसपास नकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इसीलिए इस पौधे को घर के अंदर भूलकर भी ना लगाएं।

Pages