-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:: Covid -19 से मृत नौ व्यक्तियों के परिजनों को राज्य आपदा मोचन निधि से साढ़े चार लाख रूपए किए गए स्वीकृत


धमतरी :: कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कोविड 19 से मृत धमतरी और मगरलोड विकासखण्ड के कुल नौ व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल चार लाख 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें धमतरी के तीन और मगरलोड विकासखण्ड के छः व्यक्तियों के परिजन शामिल हैं। धमतरी के भानपुरी की  उमा बाई साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक परमेश्वर कुमार साहू को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह गोकुलपुर धमतरी के ऋषि राव शिंदे की मृत्यु होने पर आवेदक  छाया देवी शिंदे और बनियापारा के  रामगोपाल अवधिया की मृत्यु पर आवेदक  शशि देवी को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।
इसी तरह मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम करेली बड़ी के विष्णुराम सोनवानी की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक  सुनीता सोनवानी को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह मगरलोड के किशोर कुमार साहू की मृत्यु पर आवेदक  कैलेश्वरी साहू, बुड़ेनी के  लक्ष्मण साहू की मृत्यु पर आवेदक  गंगा बाई, लड़ेर के  कौशल कुमार कंवर की मृत्यु पर आवेदक  उत्तरा बाई, भोथीडीह के  मकरंद सिंह गौर की मृत्यु पर आवेदक  राकेश गौर और ग्राम डूमरपाली के  खुमान साहू की मृत्यु पर आवेदक  कामिन साहू को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। ज्ञात हो कि कोविड 19 की वजह से मृत व्यक्तियों के परिजन/आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी धमतरी और कुरूद द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके मद्देनजर उक्त सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।