धमतरी -: पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के इस्तीफे की बात तथा नैतिक साहस संबंधी वक्तव्य देने वालों को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा की प्रखर महिला नेत्री तथा पार्षद श्यामा साहू ने कहा है कि बड़ी-बड़ी बात करने वाले लोग पहले मेरे साथ कोई भी वार्ड से पार्षद चुनाव लड़कर अपने नैतिक साहस का परिचय दें तब सूर्य को दीपक दिखाने जैसा काम करेंगे श्री चंद्राकर ने तो जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश में पंचायत विभाग के नाम से विकास की एक नई तस्वीर गढी है 10 वर्षों तक मौन रहने वाले लोगों को अजय चंद्राकर ने ही क्षेत्र के विकास के पर्याय बड़ी रेल लाइन, बाईपास ,नगर निगम ,सेंट्रल स्कूल, आमदी कॉलेज, जल आवर्धन संयंत्र सहित अनेक विकास कार्य का अध्याय लिखा है जो इतने अधिक हैं कि उनकी सूची बनाना असंभव है आगे श्रीमती श्यामा साहू ने कहा है कि पिछले साढे तीन वर्ष में किसान ,मजदूर ,व्यापारी, कर्मचारी सब अपने आप को ठगे हुए प्रदेश सरकार से महसूस कर रहे हैं ऐसे में विकास पुरुष के नाम पर हल्की बयानबाजी कर झूठी वाहवाही बटोरने का जो प्रयास किया जा रहा है उसका जवाब जनता 2023 के चुनाव में देगी।

