-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:: समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को वितरित की बैटरी चलित ट्रायसाइकिल

 धमतरी :: प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग तथा ज़िले की प्रभारी मंत्री  अनिला भेड़िया ने आज अपने धमतरी प्रवास के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के तहत दो अस्थिबाधित दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल वितरित की। इनमें कुरूद तहसील के ग्राम मरौद निवासी शत-प्रतिशत अस्थिबाधित गणेश राम ध्रुव और 90 प्रतिशत दिव्यांग अवध राम ध्रुव शामिल हैं। इस मौके पर सिहावा विधायक और उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, कलेक्टर पी.एस.एल्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।