नई दिल्ली : रानू मंडल ने अपनी एक शानदार शुरुआत करके अपना नाम बनाया, लेकिन कुछ समय बात उनके गाने के अलावा उनके डांस और मेकअप वीडियो भी जमकर वायरल होने लगे. रानू मंडल के पास भले ही आज काम ना हो, लेकिन वे अपने फनी और अतरंगी वीडियो की वजह से आए दिनों सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं. पिछले दिनों उनका श्रीवल्ली गाने पर डांस वीडियो वायरल हुआ था, वहीं इस बार उनका एक सिंगिंग का वीडियो सामने आया है. यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे.
रानू मंडल का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की रानू मंडल अपने द्वारा किए गए मेकअप में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वे सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' के गाने ओढनी ओढ के नाचू गाने को क्लासिकल अंदाज में गाती दिखाई दे रही हैं. रानू इस गाने में अपने अंदाज और पहचान देना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो ना सका.
देखें वीडियो:-
