-->

DNA UPDATE

NEWS:: धमतरी के भखारा का मामला, तालाब में पोखरा तोड़ने गया युवक की पत्तों के जाल में फंसकर हुई मौत, 24 घंटे में मिला शव

 

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोमा के तालाब में डूबने से नहाने गए युवक की मौत हो गई। जिसका शव 24 घंटे बाद गोताखोर की मदद से बरामद कर लिया गया है जानकारी के अनुसार मंगलवार को पति-पत्नी डोमा गांव के पैठु तालाब में नहाने गए थे और दोनों अलग-अलग घाट में नहा रहे थे। पत्नी नहाकर वापस घर लौट गई लेकिन पति तालाब के अंदर घुसकर पोखरा तोड़ने लग गया। तालाब के में फैले पत्तों के जाल में फंस गया जिसकी वही मौत हो गई, नव पदस्थ थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा पश्चात लाश को पीएम के लिए कुरूद रवाना किया।




इस संबंध में भखारा थाना प्रभारी शंकर नवरत्न ने बताया कि मृतक देवेंद्र यादव 30 वर्ष अपने पत्नी के साथ  डोमा के पैठू तालाब में नहाने गया था। पत्नी नहाकर वापस घर लौट गई और देवेंद्र यादव तालाब में पोखरा तोड़ने तालाब के गहराई में गया।पोखरा  तोड़कर कुछ खाया और कुछ पोखरा को कपड़े में बांधकर रखा था, जो तालाब के गहराई में फैले पत्तों में फंस गया, जिससे उसकी वही मौत हो गई।  परिजनों की सूचना पर मंगलवार को गोताखोर लाश को ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिला। बुधवार की सुबह लाश मिली।जिसे पंचनामा पश्चात  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।