दुनियाभर में खास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 31 मई से कई उपयोगी फीचर बंद होने वाले हैं और यूजर्स अब इनका उपयोग नहीं कर पाएंगे। फेसबुक की ओर से जानकारी दी गई है कि जल्द ही नियरी फ्रेंड्स फीचर के साथ कई उपयोग फीचर्स बंद कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि नियरी फ्रेंड्स फीचर के जरिए लोग अपनी मौजूदा लोकेशन को दूसरे फेसबुक यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं, जो भविष्य में नहीं कर पाएंगे।
फेसबुक ने बताया है कि नियर फ्रेंड्स फीचर और अन्य लोकेशन-बेस्ड फीचर को बंद करने के बारे में यूजर्स को सूचित करना शुरू कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी रियल टाइम लोकेशन अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को सूचित करता है, जब उनके मित्र उनके वर्तमान स्थान के आसपास होते हैं।
फेसबुक ने यूजर्स को 1 अगस्त 2022 तक लोकेशन हिस्ट्री समेत अपना डेटा डाउनलोड करने का समय दिया है, जिसके बाद इसे डिलीट कर दिया जाएगा। फेसबुक ने बताया है कि वह अन्य अनुभवों के लिए यूजर्स की लोकेशन की जानकारी जुटाना जारी रखेगा। यूजर्स को भेजे गए नोटिफिकेशन में कंपनी ने कहा कि यूजर्स को पता लगाने में मदद करने वाला यह फीचर 31 मई 2022 से उपलब्ध नहीं होगा।
नियर फ्रेंड्स फीचर के अलावा फेसबुक कुछ और फीचर भी बंद करने जा रहा है। इनमें वेदर अलर्ट, लोकेशन हिस्ट्री और बैकग्राउंड लोकेशन जैसे फीचर शामिल है। ये सभी लोकेशन बेस्ड फंक्शन हैं और ये प्लेटफॉर्म से अब बंद होते जा रहे हैं। कंपनी ने यूजर्स को इस साल 1 अगस्त तक लोकेशन हिस्ट्री समेत अपना डेटा डाउनलोड करने का समय दिया है। इसके बाद इसे हटा दिया जाएगा।

