धमतरी- जिन्होंने अपने गांव में रहकर भारतीय जनता पार्टी की नींव रखते हुए शून्य से शुरुआत कर भारतीय जनता पार्टी को क्षेत्र में सशक्त मजबूत बनाते हुए अपना सर्वस्व जीवन सेवा और समर्थन की भावना से भारतीय जनता पार्टी को सेवा देने वाली अरौद (ली) निवासी वरिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता पुर्व सरपंच 85 वर्षीय श्रीमती गीता बाई सिन्हा को मातृदिवस के पावन शुभ अवसर पर उनका हालचाल जानने एवं आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू पहुंची। विधायक ने माता गीता बाई सिंहा का चरण स्पर्श कर शुभाशीष लेते हुए कुशलक्षेम जानी। विधायक ने आशीर्वाद प्राप्त कर कहा की भारतीय जनता पार्टी की नींव आज मजबूत है वह हमारे इन्हीं वरिष्ठजनों कर्मठ कार्यकर्ताओं की देन है, जिन्होंने सदैव संगठन के कार्यों को शिरोधार्य मानकर सेवा दिए और उनका पूरा जीवन संगठन शक्ति को मजबूती प्रदान करने में सदैव दिए।आज इस पावन मातृ दिवस के अवसर पर भाजपा वरिष्ठ माता जी का आशीर्वाद हमारे अनमोल पल है क्योंकि मां की गोद वह आश्रय है जो हमें जीवन देती है। माता के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती। धैर्य, ममता, करुणा की प्रतिमूर्ति वात्सल्य की प्रतीक एवं देवी स्वरूपा सिर्फ मातृशक्ति है, इनकी महिमा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। विधायक ने कहा मातृ दिवस पर समस्त मातृशक्ति को सादर नमन करती हूं।
Home
› DHAMTARI:: भारतीय जनता पार्टी के ग्राम अरौद की वरिष्ठ कार्यकर्ता गीता सिन्हा का मातृ दिवस पर आशीर्वाद लेने पहुंची विधायक


