असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदितराज जी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया. साथ ही डिजिटल सदस्यता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को सम्मानित किया गया जिसमें धमतरी के गीतराम सिन्हा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया और संगठन की मजबूती व कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा हुईं.कार्यक्रम राजीव भवन रायपुर में सम्पन्न हुआ, इस दौरान अभिषेक बोरकर श्रमिक नेता सतीश रजक, दिग्विजय सिन्हा, नौशाद अंसारी,आदित्य नारंग, अभिषेक राव , प्रदीपदीप उपस्थित थे


