DHAMTARI:: सरकार के खिलाफ आंदोलन करते चोटिल हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष से मिलने अस्पताल पहुंची विधायक, शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना कर भगवान का खिलाया प्रसाद... - DNA

NEWS UPDATE

बुधवार, 8 जून 2022

DHAMTARI:: सरकार के खिलाफ आंदोलन करते चोटिल हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष से मिलने अस्पताल पहुंची विधायक, शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना कर भगवान का खिलाया प्रसाद...


पार्टी के प्रत्येक योद्धा के साथ हम मजबूती से खड़े हैं - रंजना साहू


धमतरी -: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सरकार की लचर व्यवस्था एवं जिले में बढ़ते सड़क हादसों के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं की बेरिकेट्स में चढ़ते पुलिस से झूमाझटकी के बीच भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी एवं कुछ कार्यकर्ता घायल हुए जिसकी जानकारी मिलते ही विधायक रंजना साहू द्वारा अस्पताल पहुंच कर कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना कर भगवान का प्रसाद अपने हाथों से खिलाया,विधायक रंजना साहू द्वारा अपने कार्यकर्ता की चिंता कर तत्काल अस्पताल पहुंचना कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है,श्रीमती साहू ने कहा सरकार के खिलाफ लड़ रहे हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता योद्धा समान हैं,और पार्टी के प्रत्येक योद्धा के साथ हम सब मजबूती से खड़े हैं,विपक्ष की बुलंद आवाज़ बन रही युवा मोर्चा आज जनता की जायज़ मांग को लेकर सजग सतर्क है और उनके हक दिलाने आंदोलनरत है,विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाने पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपना दायित्व निभा रहे हैं और सरकार के हर दमन के खिलाफ पार्टी का हर एक योद्धा डटकर सामना करने तैयार हैं,हम अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं।




Pages