-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में एक दिवसीय प्राथमिक उपचार सह कार्यशाला आयोजित

 

धमतरी इन्डियन रेडक्राॅस सोसायटी जिला शाखा धमतरी के तत्वाधान में दिनांक 22/07/2022 दिन शुक्रवार को नारायणराव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय प्राथमिक उपचार सह कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ डी के तुर्रे मुख्य स्वास्थ चिकित्सा अधिकारी एवम सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्षता में एवम डा शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य जिला धमतरी में रेडक्रॉस गतिविधियों का सुचारू रूप से क्रियावान किया जाना है जिसमे ब्लॉक स्तर पर रेडक्रॉस की टीम के द्वारा जरूरतमद, असहाय, लोगो की सहायता एवम लोगो को रक्तदान करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के धमतरी,कुरूद,मगरलोड,नगरी ब्लॉक के महाविद्यालय हाई हायर सेकेंड्री स्कूल नर्सिंग कॉलेज आईटीआई पॉलिटेक्निक के प्रभारी शिक्षक एवम ब्लॉक काउंसलर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा डी के तुर्रे सीएमएचओ एवम सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, डॉ डी आर चौधरी प्राचार्य शास कन्या महाविद्यालय धमतरी,  विपिन देशमुख जिला मिशन समन्वयक उपस्थित रहे।



 प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोकेश बाघमार, गौकरण यादव, मनोज साहू, सत्यप्रकाश प्रधान, आकाश गिरिगोस्वामी, शिवा प्रधान, प्रेम शंकर चौबे, अवधराम साहू ,जुनैद जमील का योगदान रहा।