-->

DNA UPDATE

CRIME NEWS:- अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ हैवान पिता 10 दिनों तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस में शिकायत दर्ज।

राजस्थान की राजधानी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ 10 दिनों तक दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्मा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।




पुलिस के अनुसार शिवदासपुरा निवासी 15 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी मां को छोड़ दिया है। जिसके कारण वह अपने ननिहाल में रह रही थी। करीब 4 माह पहले उसके पिता अपने साथ रखने के नाम पर साथ ले आए। लड़की ने आरोप लगाया है कि करीब 15 दिन पहले सुबह 6 बजे उसके पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

जब लड़की ने विरोध किया तो उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पिता लगातार 10-15 दिनों तक उसके साथ गंदा काम करते रहा। पिता की दरिंदगी से परेशान होकर पीड़िता रोते हुए पड़ोस में रह रहे परिचित के घर पहुंची। यहां पर पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने अपने रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया।