-->

DNA UPDATE

Festival in august 2022:: नागपंचमी से शुरू हो जाएंगे त्यौहार, देखिये अगस्त में पड़ने वाले त्यौहारो की लिस्ट।



सावन माह की शुरुआत के साथ भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। वैसे तो भारत में हर माह में ही कई पर्व, त्योहार और व्रत होते हैं लेकिन सावन माह के बाद त्योहार को जो सिलसिला शुरू होता है, वह लोगों के बीच काफी उत्साह भर देता है। फिलहाल सावन माह चल रहा है और इस पूरे माह को शिव भक्ति के लिए जाना जाता है। इसमें भी सावन सोमवार का विशेष महत्व है। जुलाई के बाद अगस्त का महीना आने वाला है। इस महीने सबसे पहले नाग पंचमी का व्रत 2 अगस्त मंगलवार को पड़ेगा। इसके बाद 11 अगस्त को भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन का मुख्य पर्व है। वहीं जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण की जयंती 19 अगस्त शुक्रवार को है। आइए जानते हैं अगस्त महीने में आने वाले प्रमुख व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट -

अगस्त 2022 व्रत और त्योहार:- 

2 अगस्त (मंगलवार)- नाग पंचमी
5 अगस्त (शुक्रवार)- श्री दुर्गाष्टमी व्रत

8 अगस्त (सोमवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी

9 अगस्त (मंगलवार)- प्रदोष व्रत

11 अगस्त (गुरुवार)- रक्षाबंधन

12 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण मास पूर्णिमा व्रत

14 अगस्त (रविवार)- कजरी तीज या कज्जली तृतीया व्रत

15 अगस्त (सोमवार)- संकष्टी चतुर्थी

17 अगस्त (बुधवार)- हलषष्ठी व्रत

19 अगस्त (शुक्रवार)- जन्माष्टमी/ श्री कृष्ण जन्मोत्सव

23 अगस्त (मंगलवार)- अजा एकादशी

24 अगस्त (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

25 अगस्त (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त (शनिवार)- भाद्रपद अमावस्या

30 अगस्त (मंगलवार)- हरतालिका तीज व्रत

31 अगस्त (बुधवार)- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत