-->

DNA UPDATE

Pitra paksha 2022:- पितृ पक्ष में दान करे ये चीजें, होता है लाभकारी।

Shraddha Paksha 2022: श्राद्ध पक्ष में गाय, तिल, भूमि, नमक, घी आदि दान करने की परंपरा है। इन वस्तुओं का दान करने से अलग-अलग फल जातकों को प्राप्त होते हैं। धर्म ग्रंथों में श्राद्ध में दान की गई वस्तु से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया है। हालांकि इस बारे में काफी कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं श्राद्ध में किन वस्तुओं का दान करने से क्या शुभ फल प्राप्त होता है।

- महाभारत के अनुसार श्राद्ध पक्ष में गुड़ का दान करना चाहिए। इससे पू्र्वजों के आशीर्वाद से दरिद्रता का नाश होता है।

- गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ होता है। श्राद्ध पक्ष में किया गया गौमाता का दान सुख और धन-संपत्ति देने वाला माना जाता है।

- श्राद्ध पक्ष में गाय का घी दान करने मंगलकारी माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।



- श्राद्ध के दौरान गेहूं और चावल का दान करना चाहिए। आप चाहे तो कोई दूसरा अनाज भी दान कर सकते हैं। इससे सभी कार्यों में सफलता मिलती है।


- श्राद्ध पक्ष में स्वर्ण का दान कलह का नाश करता है। यदि सोने का दान संभव न हो तो धन का दान कर सकते हैं।

- श्राद्ध कर्म में तिल का विशेष महत्व है। श्राद्ध में काले तिलों का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। उनका आशीर्वाद बना रहता है।

- पितृ पक्ष के दौरान तर्पण, श्राद्ध, उनके निमित्त भोजन कराने व दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष में घर के किसी सदस्य की मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है।