बिलासपुर:- बुधवारी बाजार से खरीदारी कर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार युवक चेन खींचकर भाग निकले। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने युवकों को दौड़ाया। पीछा कर रहे लोगों को चकमा देकर बाइक सवार भागने में कामयाब हो गए। महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।
तोरवा क्षेत्र के बंगला यार्ड सेरसा मैदान के पास रहने वाली रजनीगंधा विश्वकर्मा गृहिणी हैं। वे बुधवारी बाजार खरीदारी के लिए आई थीं। खरीदी के बाद वे पैदल अपने घर लौट रही थीं। बापू खोली बाल उद्यान के पास बाइक सवार दो युवक उनके पीछे से आए। आगे जाकर युवक वापस मुड़ गए। महिला के पास पहुंचते ही पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से सोने का चेन खींच लिया। इसके बाद युवक मेन रोड की ओर भागने लगे। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर कुछ लोगों ने बाइक से भाग रहे युवकों का पीछा भी किया। बाइक सवार लुटेरे लोगों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। महिला ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने हेल्मेटपहन रखा था। उसने रेड कलर का टी शर्ट व ब्लू जींस पहना था। पीछे बैठे युवक ने सफेद शर्ट और काले कलर कर पैंट पहना था। महिला की शिकायत पर पुलिल जुर्म दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी का फुटेज लेकर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

