धमतरी - पावन पवित्र नवरात्रि पर्व के उपरांत विजयदशमी को दशहरा के पर्व के रूप में पूरे क्षेत्र प्रदेश व देश मनाई जाती है, विधायक ने दशहरा महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस दशहरा में रावण दहन करते समय अपने भीतर और बाहर के हिंसा, लालच, द्वेष, घृणा और अहंकार का दहन करें। इस दिन भगवान श्रीराम ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के साथ अहंकारी रावण का मर्दन किए, इस विजयदशमी पर्व पर प्रतिज्ञा ले की अपनी बुराइयों पर विजय हासिल कर सफलता और तरक्की प्राप्त करने की ओर आगे बढ़ेंगे, दशहरा के दिन हम सभी अपने अंदर बुरी आदतों को दूर करने का प्रण लेते हैं, दशहरा का पर्व उम्मीद की एवं अपने दुखों का नाश के रूप में मनाते हैं, सभी बुराई को मिटाने के लिए कृत संकल्पित होना हमारा नैतिक दायित्व है, हमें इस दशहरा में प्रण लेना होगा कि हमें रावण नहीं राम बनकर रहना होगा, बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा, और सभी नारी शक्ति को आज हो रहे अत्याचार को नाश करने के लिए आदिशक्ति माता दुर्गा बनना होगा। अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय, असत्य पर सत्य की जीत इस पर्व का संदेश है, इन्हीं संदेशों के साथ विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी।