धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर यातायात प्रभारी के. देव राजू के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने यातायात नियमों के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करने यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत मंगलवार को उत्कृष्ट आत्मानंद विद्यालय कुरूद में स्कूली बच्चों एवं स्काउट गाईड के बच्चों को यातायात के तमाम नियमों की जानकारी दी गई.
यातायात विभाग के सहायक उप निरीक्षक मोहन निषाद, प्रआर.जितेन्द्र कृदत्त आर. संतोष ठाकुर के द्वारा यातायात जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया था. जिनके द्वारा बच्चों को यातायात नियम के तहत पैदल एवं सायकल में चलने के नियम बताकर बच्चों को जागरूक किये गए, साथ ही प्र. आर. जितेन्द्र कृदत्त के द्वारा पूर्व में घटित सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताकर बच्चों को दोपहिया व चारपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट, सीटबेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताये।
कार्यक्रम में स्काउट गाईड के प्रथम दल के 65 बालक-बालिका, 235 स्कूली छात्र - छात्राऐं सम्मिलित हुए, प्राचार्य मनोज कुमार सिह, व्याख्याता शिव कुमार निषाद, पीटर टार्जन तिग्गा, एलीसा एक्का, पप्पी बंजारे एवं अन्य शिक्षकगण, स्काउट मास्टर हरिशंकर, धनंजय ठाकुर, स्काउट जिला सचिव डी.के. साहू उपस्थित थे.


