-->

DNA UPDATE

Jashpur road accident:- तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत।

जशपुर नगर। तेज गति कार के अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा जाने से दो बैंक कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना,दुलदुला थाना क्षेत्र के चराइडाड गांब की है। जानकारी के अनुसार एक निजी चार पहिया वाहन से कुनकुरी स्टेट बैंक के कर्मचारी छुट्टी मनाने के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार देर रात चारो कर्मी वापस घर की ओर लौट रहे थे।


इसी दौरान चराई डांड़ के पास चारपहिया वाहन चालक के काबू से बाहर होकर सड़क किनारे स्थित एक बड़े से पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में एसबीआई कुनकुरी के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज और कैशियर सुमित कुमार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में सवार दो अन्य को भी गम्भीर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।