-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की मनाई गई जयंती।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य विद्यालय आमातालाब धमतरी में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती मनाई गई।
  इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं गणित विषय के व्याख्याता  शुभम सिन्हा, अध्यक्षता  सोनसाय साहू , तथा विशेष अतिथि के रूप में  केवल सिंह साहू उपस्थित थे।
 मुख्यातिथि ने रामानुजन जी को याद करते हुए कहा कि, महज 12 साल की उम्र में रामानुजन जी ने त्रिकोणमिति में महारत पा ली थी और खुद से बिना किसी की सहायता के कई प्रमेय यानी थ्योरम्स को भी विकसित किया था।
भारत सरकार ने उनके जीवन की उपलब्धियों को सम्मान देते हुए 22 दिसंबर यानी उनकी जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था। 
   इसके पश्चात विद्यालय के भईया बहनों द्वारा श्रीनिवास रामानुजन जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। 
इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों सहित गणित संबंधी प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। वहीं भईया बहनों द्वारा, विभिन्न प्रकार के गणित मॉडल, रंगोली, चित्रकला एवं पोस्टर  प्रदर्शनी लगाकर गणित के सूत्रों से संख्याओं का खेल दिखाया गया।
  इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  प्रदीप कुमार यादव एवं समस्त आचार्य दीदी उपस्थित थे।