-->

DNA UPDATE

NEWS:- कुरूद में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

 प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे निश्चित तौर पर आमजनों को काफी करीब से योजनाओं को जानने और समझने में मदद मिलेगी। आज कुरूद के दशहरा मैदान में आयोजित एक दिवसीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क वितरित किए जा रहे शासकीय योजनाओं संबंधी पुस्तक, पॉम्पलेट, ब्रोशर इत्यादि से लोगों को ना केवल योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं द्वारा दिए जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मददगार साबित होंगी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष कुरूद तपन चन्द्राकर सहित आशीष शर्मा और भरत नाहर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को सराहा।





                सिंधौरीकला के गजेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि विकास प्रदर्शनी से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। चाहे वह राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना हो, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, गोधन न्याय योजना हो अथवा बिजली बिल हॉफ योजना। प्रदेश का हर वर्ग काफी खुश है कि उसके सपने साकार हो रहे हैं। इसी तरह कुरूद निवासी किसान गोपाल सिंह साहू, भाठागांव के तुलाराम, रावणगुड़ा के त्रिलोक यादव, चारभाठा के राजकुमार, मरौद की रामबाई, बिरेझर की मालती बाई ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों को दी गई सुविधाओं से वे काफी प्रभावित हैं। इसी तरह चिंवरी के धन्नूराम साहू, सिरसिदा के पुनीत राम, अटंग के दीपक कुमार, खैरा के लखनू राम, चर्रा की  सुकमति, कुरूद की  लता नागरची, भैंसमुंडी के  नीलकंठ साहू ने यहां मिले निःशुल्क पुस्तक, पॉम्पलेट, ब्रोशर से घर बैठे शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने की बात कही। दरअसल प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जनसम्पर्क विभाग द्वारा दशहरा मैदान, कुरूद में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही यहां शासकीय योजनाओं संबंधी पुस्तक, पॉम्पलेट, ब्रोशर इत्यादि भी निःशुल्क वितरित किया गया। ज्ञात हो कि मंगलवार 27 दिसम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर मगरलोड में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।