DHAMTARI:- भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने मकर संक्रांति पर उड़ाई पतंग,जमकर लड़ाए पेच - DNA

NEWS UPDATE

रविवार, 15 जनवरी 2023

DHAMTARI:- भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने मकर संक्रांति पर उड़ाई पतंग,जमकर लड़ाए पेच

 धमतरी -: संक्रांति पूरे भारत वर्ष में मनाया जाने वाला बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है,जिसे विभिन्न प्रान्तों में विभिन्न समाजजन द्वारा अलग अलग नाम से मनाया जाता है, इस दिन लोगों द्वारा घरों में गुड़ और तिल के लड्डू बनाये और खाये जाते हैं. मकर संक्रांति पर सिर्फ गुड़ और तिल के लड्डू ही नहीं बनाये जाते, बल्कि इस पर्व से जुड़ी एक और बात है, जो बहुत प्रसिद्ध है. वो है इस दिन पतंग उड़ाना,मकर संक्रांति पर पूरे देश में पतंग उड़ाई जाती है, इसलिए इसे पतंग पर्व भी कहा जाता है,वहीं इस परंपरा का अनुसरण करते भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने भी पतंग उड़ाकर यह पर्व मनाया,जारी प्रेस नोट में भाजयुमो अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को इस पर्व की बधाई देते हुए कहा सामाजिक, धार्मिक व वैज्ञानिक रूप से अत्यंत समृद्ध यह पर्व समरस एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देता है,एक ओर जहाँ आज लोग एक दूसरे को गिराना, नीचा दिखाने जैसी मानसिकता के साथ चलते हैं वहीं दूसरी ओर इन सब विकारों से बाहर निकल एक समरस और समतामूलक समाज बनाने का संदेश देता है।




 मकर संक्रांति का यह पर्व,उदारता, दान और धर्म परायणता का बोध कराता यह पर्व हम सभी को सत्य के मार्ग पर अडिग होकर चलने की भी प्रेरणा देता है,यह पर्व प्रकृति से हमारे जुड़ाव व भिन्नता में एकता का संदेश देता है,जिसमें पारंपरिक पतंग उड़ाकर हमने यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग, उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे ऐसी हम कामना करते हैं।

Pages