OSCAR 2023:- भारत को दो ऑस्कर मिलने पर खुशी की लहर,पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई - DNA

NEWS UPDATE

सोमवार, 13 मार्च 2023

OSCAR 2023:- भारत को दो ऑस्कर मिलने पर खुशी की लहर,पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Oscar 2023: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्कर अवाॅर्ड 2023 में भारत की फिल्मों को सम्मान मिलने पर बधाई दी है। आरआरआर फिल्म के नाटू-नाटू सॉन्ग ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है। वहीं भारत की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर जीता है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए द एलिफेंट व्हिस्पर्स की पूरी टीम को बधाई दी है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स ने इन दोनों टीमों को ट्वीट कर बधाई दी है।

 पीएम मोदी ने ऑस्कर जीतने पर आरआरआर की टीम और द एलीफेंट व्हिस्पर्स की टीम को बधाई दी है। उन्होंने लिखा असाधारण। नाटु-नाटु की लोकप्रियता वैश्विक है। ये एक ऐसा गाना होगा, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो एमएम कीरवानी और @boselyricist इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम।

Pages