DHAMTARI:- परशुराम जन्मोत्सव पर होंगे विविध कार्यक्रम, 21 को बाईक रैली व 24 को निकलेगी शोभायात्रा - DNA

NEWS UPDATE

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

DHAMTARI:- परशुराम जन्मोत्सव पर होंगे विविध कार्यक्रम, 21 को बाईक रैली व 24 को निकलेगी शोभायात्रा


धमतरी ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर भारी उत्साह हैं शहर के प्राचीन राम मंदिर इतवारी बाजार में ब्राह्मणों की विशाल बैठक आहूत की गई थी जहां आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव 2023 को लेकर चर्चा की गई उपस्थित युवा,महिला व वरिष्ठजनों ने अपनी अपनी राय सबके बीच रखी जहां निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी ब्राह्मण कुल शिरोमणि सबके आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव महाउत्सव के रूप में मनाया जायेगा जिसमें पहले दिन 21 अप्रैल को स्थानीय किले के श्री राम मंदिर इतवारी बजार से संध्या 4 बजे *ब्रह्म गर्जना वाहन महारैली* निकाली जायेगी 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से रिसाई माता मंदिर भगवान परशुराम प्रांगण रामसागर पारा में *पूजा,हवन व महाआरती* की जायेगी ततपश्चात 24 अप्रैल को संध्या 6 बजे मकई चौक में *सर्व समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की महाआरती* कर ब्राह्मण समाज युवा मंच व महिला मंच द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जो सदर बाजार होते माँ विंध्यवासिनी मन्दिर प्रांगण पहुचेगी शोभायात्रा को लेकर समाज मे सभी को दायित्व सौंपा गया हैं इस वर्ष शोभायात्रा में भगवान परशुराम की 15 फिट की चलित मूर्ति भी होगी जो लोगो के लिये आकर्षण का केन्द्र रहेगी वही समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में नजर आयेंगे




 बैठक में मुख्य रूप से भूपेन्द्र मिश्रा,दिप शर्मा,देवेन्द्र मिश्रा,सुरज तिवारी,विक्रांत शर्मा,पीयुष पाण्डेय,युवराज शर्मा,दीपक पाण्डेय,प्रमोद पाण्डेय,सुभाष शर्मा, डिगेश शर्मा,महेश शास्त्री, खेमराज तिवारी,समीर पाण्डेय,निवेश चतुर्वेदी,आदर्श मिश्रा,आयुष शुक्ला,अखिल शर्मा,अंकित दुबे,नीरज शुक्ला,प्रेम दीवान,संदीप दुबे,विशाल त्रिवेदी, अविनाश शर्मा, प्रभा मिश्रा,बरखा शर्मा,अर्चना पाण्डेय, सीमा चौबे,हिना मिश्रा, कविता मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा,पिंकी शर्मा,रितु शर्मा,स्वेता मिश्रा,सुनीता शर्मा,वंदना शर्मा,अनिता तिवारी,सुहासिनि शर्मा,अमिता तिवारी,नीतू त्रिवेदी,झंकार शर्मा,रजनी दुबे,रानी तिवारी,महिमा मिश्रा, ममता पाठक,प्रीति तिवारी,सपना पाण्डेय और बड़ी संख्या में वरिष्ट,युवा एवं महिला मंच के साथी उपस्थित थे...



Pages