CBSE 12th Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल 12वीं क्लास में 87.33% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 और लड़कों का 84.67 फीसदी रहा है।
यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीबीएसई 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन पेज ओपन होगा। यहां रोल नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें।
- आपका सीबीएसई रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।