-->

DNA UPDATE

DHAMTARI ROAD ACCIDENT:- दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, तीन युवकों की मौत।

धमतरी में सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा रहा है कि दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई है. जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये.  इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. मामला नगरी थाना क्षेत्र का है. पुलिस जांच में जुट गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार ये दर्दनाक हादसा नगरी थाना इलाके के घोटगाँव गौठान के पास की बताई जा रही है. जहाँ सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे. वहीं मुकुंदपुर निवासी कौशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे. उसी दौरान धमतरी,सिहावा मार्ग पर घोटगाँव गौठान के पास दोनों बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गयी. दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई.

तीन लोगों की मौत की खबर लगते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है. वहीं. फिलहाल सभी शवों को एंबुलेंस के माध्यम से नगरी सिविल अस्पताल लाया गया है. नगरी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.