-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:-युवाओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ,विधायक रंजना के जल्द स्वस्थ होने की कामना लेकर पहुंचे हनुमान मंदिर,रंजना साहू जैसी कर्तव्यनिष्ठ विधायक की रक्षा स्वयं हनुमान जी कर रहे हैं - पंडित खेमराज तिवारी

 

धमतरी -: नगर के युवा द्वारा पुराने बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में विधायक रंजना साहू के स्वस्थ व दीर्घायु की कामना करते हुए हनुमान शताब्दी पाठ एवं आरती की, विदित हो कि विधायक रंजना साहू शुक्रवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर पर मार्ग झरियाबहार के पास एक बड़ी सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं जिसके बाद से नगर में चिंता का माहौल व्याप्त है कहीं महिलाएं उनके नाम से अरदास कर रही हैं तो कहीं युवाओं द्वारा हनुमान पाठ कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना जा रही है।



इसी कड़ी में नगर के युवाओं द्वारा शनिवार को पुराने बस स्टैंड स्थित मंदिर में हनुमान भगवान से पूजा अर्चना कर विधायक रंजना साहू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई, वहीं हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित खेमराज तिवारी ने कहा रंजना साहू एक कर्तव्यनिष्ठ मतदाता है। रक्षा स्वयं हनुमान जी कर रहे हैं, आपकी जनता के प्रति हमेशा सतर्कता और विवेकी रहते हैं जनता के बीच रहते हैं आज उनके जल्द स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं। उक्त संकल्प कार्यक्रम में जय हिंदूजा,देवेश अग्रवाल,दौलत वाधवानी,सूरज शर्मा,मनीष असवानी,गोपू साहू,दीपकवानी,दिनेश पाहुजा,पंडित खेम तिवारी समेत बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहेंगे।