धमतरी - 9 साल सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भगत यादव, चिरौंजी साहू, ग्राम सरपंच व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का परचा वितरण करते हुए संपर्क अभियान चलाया गया एवं घर-घर संपर्क कर लोगों को मोदी जी के 9 साल बेमिसाल पर विस्तृत चर्चा करते हुए घर-घर जाकर संपर्क किए एवं वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के लिए समर्थन का आह्वान किये। ताकि आगामी चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की सुशासन की सरकार बने। प्रदेश और केंद्र दोनों जगह पर भाजपा की सरकार बनेगी तभी देश उन्नत एवं खुशहाल होगा।
घर घर संपर्क अंतर्गत ईश्वर साहू, महावीर साहू रिटायर्ड टाइमकीपर सिंचाई विभाग, उपसरपंच धेवेंद्र साहू, शिवकुमार साहू बुथ अध्यक्ष, भीमसेन साहू, हीरा लाल साहू के घर में जाकर चर्चाएं करते हुए उन्हें भाजपा के लिए समर्थन जुटाने का आह्वान किया गया, साथ ही केंद्र द्वारा प्रदत्त मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवा कर अनेक युवाओं को केंद्र में मोदी सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का आव्हान किया गया। 9 साल में भाजपा की सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है उसकी विस्तृत जानकारी भी दी गई। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 साल में जनहित के लिए अनेक योजनाएं संचालित करते हुए अंतिम छोर में बैठे जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाई गई जिसका लाभ सभी को मिल रहा है और आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर देश हित में अपना योगदान देने के लिए घर घर जाकर भाजपा सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगी।