-->

DNA UPDATE

CG CRIME NEWS:- 10 माह के दुधमुँहे बच्चे को बाप ने फांसी के फंदे पर लटकाया, जंगल मे मिली बच्चे की लाश।

छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फिंगेश्वर थाना के गनियारी के जंगल में एक दुधमुहे बच्चे की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के पीछे उसके पिता का हाथ है।

                   प्रतीकात्मक फोटो

दरअसल, गरियाबंद में एक कलयुगी पिता ने अपने 10 माह के दुधमुहे बच्चे को जंगल मे ले जा कर अपने ही जींंस शर्ट को फांसी का फंदा बना कर बेरहमी से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया। दिल को झंझोर कर रख देने वाला यह मामला फिंगेश्वर थाना शहर से है, जहां दौलत बंजारे नाम युवक अपने ही दुधमुहे बच्चे का कातिल निकला।


पत्नी के साथ मारपीट कर दुधमुंहे बच्चे को छीनकर ले गया जंगल
परिजनों के मुताबिक कल शाम को आरोपित पिता ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर अपने दुधमुंहे बच्चे को छीनकर जंगल की ओर चला गया और जाते समय पत्नी व अपनी मां को घर के अंदर बंद कर दिया, आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला। उसके बाद मासूम बच्चे की खोजबीन में पूरा परिवार जुट गया।

देर रात जब आरोपित पिता दौलत बंजारे अपने घर वापस आया तो स्‍वजनों के पूछने पर बताया कि उसने अपने बच्चे को गनियारी जंगल में फांसी पर लटकाकर मार दिया है। तत्काल स्‍वजन गनियारी में रात भर खोजबीन की, तब देखा कि पेड़ पर बच्चे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की और तत्काल स्‍वजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
                  आरोपी