NEWS:- भाजपा नेता के घर घुसकर मारपीट, भाजपा नेता की मौत, क्या है पूरा मामला जानिए - DNA

NEWS UPDATE

रविवार, 15 अक्टूबर 2023

NEWS:- भाजपा नेता के घर घुसकर मारपीट, भाजपा नेता की मौत, क्या है पूरा मामला जानिए

 


धमतरी।रविवार सुबह कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम मरौद गांव में एक भाजपा नेता के घर घुसकर 8-10 लोगों ने लाठी से जमकर मारपीट की। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए धमतरी मसीही अस्पताल लाया गया जहां पर चंद्रशेखर गोस्वामी की मौत हो गई। पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह मरौद में रॉड और लाठी से लैस 8- 10 लोगों ने भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी के घर में घुसकर उसके और पत्नी अर्चना गोस्वामी पर लाठी डंडे बरसाए। घायल पति-पत्नी को धमतरी मसीही हॉस्पिटल लाया गया। चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी की मौत हो गई। मृतक की घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है।मृतक की घायल पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमला करने वालों में उनके दो देवर और उनके साथ कई बाहरी लोग शामिल थे।  मृतक की घायल पत्नी अर्चना गोस्वामी ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।



 उधर हत्या के बाद कुरूद थाना के बाहर भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। और पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाई। इस मामले पर सूत्रों के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते मृतक का उसके भाइयों से पहले भी झगड़ा हो चुका था।

 

फिलहाल आला अधिकारी कुरूद थाने में पहुंचकर मामले की छानबीन और तफ्तीश कर रहे हैं। आपको यह बता दें कि मृतक चंद्रशेखर गोस्वामी भाजपा के नेता थे। उनके पिता सोमप्रकाश गिरी गोस्वामी कांग्रेस के नेता रहते हुए एक बार कुरूद के विधायक भी रह चुके थे।

इस मामले में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कुरूद विधानसभा के सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग की है। कुरूद मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने भी गृह मंत्री को पत्र प्रेषित किया है।

Pages