-->

DNA UPDATE

NEWS :- जलील अहमद बनाये गए छत्तीसगढ़ एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष

 



धमतरी / एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष  नीरज पांडे ने  विधानसभा चुनाव के दौरान जलील अहमद को छत्तीसगढ़ एन.एस.यू.आई का उपाध्यक्ष बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौपी है, जलील अहमद काफी लंबे समय से एन. एस. यु.आई से अपनी राजनीति की शुरुवात की और वह एन.एस.यु. आई के विभिन्न पदों पर रहकर छात्र संगठन को मजबूती देने का काम किया है, और उनके इसी कार्य से खुश होकर संगठन ने उन्हें आज फिर एक नया दायित्व सौपा है,कहां जाता है कि जलील अहमद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के काफी करीबी माने जाते हैं, संगठन ने जो जवाबदारी उन्हें दी है उसे जवाबदारी का वह ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया है और इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 75 प्लस सीट दिलाने के लिए वह प्रदेश के सभी जिलों में जाकर यूथ को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे एवं कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए जनहित एवं छात्र हित कार्यों को वह प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे |


 जलील अहमद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओ मे काफ़ी हर्ष है,जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, पूरन सोनी, ऋषि साहू, ऋषभ यादव, नोमेश सिन्हा, तेजप्रताप, पारस, चितेन्द्र, राहुल, तुषार, अजय, मोनू, अरविंद, प्रभात, नमन, गौरव,  संत, अभिषेक, विशाल , हर्ष, विनय, तीरथ सहित एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने बधाई प्रेषित की. ...