धमतरी। शहर में एक जनप्रतिनिधि के नजदीकी रिश्तेदार का ठेकेदार से कथित आर्थिक लेनदेन,सौ पेटी शराब एवं चुनावी सहयोग को लेकर बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
वायरल आडियो में कथित रूप से मोटी रकम की मांग किए जाने जैसी बातें सुनाई दे रही हैं। जिसके बाद पूरे शहर में इस मुद्दे पर चर्चा गर्म है।ठेकेदारी और चुनावी फंडिंग से जुड़े इस तरह के कथित संवाद ने स्थानीय राजनीति में नई सुगबुगाहट पैदा कर दी है। बताया जा रहा है की ऑडियो में गंगरेल मण्डल के कोई नेता का आवाज है।साथ ही उनके द्वारा बन रहे कोलयारी मार्ग जिसको लेकर अधिकारी और ठेकेदारों को बहस और धमकिया दी जाती है।
हालांकि अभी तक इस आडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लेकिन सोशल मीडिया में तेजी से फैलते ही यह राजनीति के केंद्र में आ चुका है।इधर विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच इस विषय पर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। आगामी समय में इस मामले को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।
