-->

DNA UPDATE

POLITICS-8 राज्यों के बदले गए राज्यपाल, थावरचंद गहलोत कर्नाटक, श्रीधरन गोवा के गर्वनर और रमेश बैस बने झारखंड के गवर्नर।


नई दिल्ली- केंद्र सरकार में जहां मंत्रिबदल में हुए फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर है, इस बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गये हैं। केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की आदेश जारी कर दिए है। मिली जानकारी के मुताबिक नई नियुक्तियां इस प्रकार की गई
कर्नाटक में भाजपा के दिग्गज नेता थावरचंद गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। थावरचंद गहलोत लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा में कई संगठन कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
हिमाचल प्ररदेश में राजेंद्र विश्वनाथ को नया राज्यपाल चुना गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के पद पर राजेंद्रन विश्वनाथ को नियुक्ति किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल रह चुके श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से सक्रिया रमेश बैस को अब झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस इससे पहले उत्तर पूर्वी राज्य में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रमेश बैस पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री पद संभाला था।
जिन आठ राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं, उनमें त्रिपुरा, मिजोरम, मध्यप्रदेश और हरियाणा भी शामिल है। त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मिजोरम में हरिबाबू कंममपति को राज्यपाल बनाया गया है। मध्यप्रदेश में मंगूभाई छगनभाई को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता बंगारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।