नई दिल्ली। इन दिनों छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रहने वाले सहदेव दिर्दो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। सहदेव का 'बचपन का प्यार' गाने का वीडियो इतना वायरल हुआ कि आज वो सोशल मीडिया संसेशन बन चुके हैं। यही नहीं रातोंरात वो एक स्टार भी बन चुके हैं।
आपको बता दें सहदेव दिर्दो का जब से ये गाना वायरल हुआ है। तभी से कई लोग इस गाने पर वीडियो बना चुके हैं। यही नहीं अलग-अलग तरह से सहदेव को सम्मानित किया जा रहा है। गाना सुनने के बाद सहदेव से बादशाह इतना इम्प्रेस हुए कि उन्होंने चड़ीगढ़ बुला लिया था। जिसके बाद गाने को बादशाह ने सहदेव के साथ नए ढंग से रिकॉर्ड किया। गाना रिलीज़ होने के बाद से यूट्यूब पर ये गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।
हाल ही में सहदेव ने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ अपना बसपन का प्यार गाने को रिकॉर्ड किया है। 'बचपन का प्यार' के लेटेस्ट वर्जन पर बड़ी-बड़ी हस्तियां अपना वीडियो बना रही हैं। वहीं इस बीच रानू मंडल का भी एक वीडियो अब सुर्खियों में आ गया है। जिसमें वो भी सहदेव के बचपन का प्यार गाना गाती हुईं दिखाई दें रही हैं।
साल 2019 में इंटरनेट सेंसेशन बनकर खूब लोकप्रियता हासिल करने वाली रानू मंडल काफी लंबे समय से गायब थीं। कोई नहीं जानता था कि रानू मंडल कहां और किस हाल हैं। इस बीच सेकर्ड अड्डा नाम के एक इंस्टाग्राम पर पेज ने अपने अकाउंट पर रानू मंडल का लेटेस्ट वीडियो अपलोड किया दिया। वीडियो में एक शख्स रानू मंडल के 'बचपन का प्यार' गाना गाते हुए उनकी रिकॉर्डिंग करते हुए नज़र आ रहा है। रानू मंडल चेहरे पर मुस्कान लिए 'जानें मेरी जानें मन....बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना।' गाती हुईं दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो शख्स भी रानू मंडल के साथ खूब सुर में सुर लगाते हुए दिखाई दे रहा है।