-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-मध्याह्न भोजन योजना के तहत 2239 कि्ंवटल खाद्यान्न जिले के 1338 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों को किया गया आबंटित।

धमतरी :: मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1338 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह सितम्बर हेतु कुल 2239 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटित किया गया है। इसमें 885 प्राथमिक स्कूलों के लिए 1036 कि्ंवटल 10 किलोग्राम और 453 माध्यमिक स्कूलों के लिए 1203 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 345 स्कूलों के लिए 537 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 206 प्राथमिक स्कूलों के लिए 245 क्विंटल 50 किलोग्राम और 139 माध्यमिक स्कूलों के लिए 292 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।  

         इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 302 स्कूलों के लिए 704 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 184 प्राथमिक स्कूलों के लिए 315 क्विंटल 20 किलोग्राम और 118 माध्यमिक स्कूलों के लिए 389 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 224 स्कूलों के लिए 396 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 153 प्राथमिक स्कूलों के लिए 179 क्विंटल 40 किलोग्राम और 71 माध्यमिक स्कूलों के लिए 217 क्विंटल खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 467 स्कूलों के लिए 601 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 342 प्राथमिक स्कूलों के लिए 296 क्विंटल और 125 माध्यमिक स्कूलों के लिए 305 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।