-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-हिंदू अध्यात्म एवं सेवा फाउंडेशन के द्वारा नदी, तालाब कुआं, बोर में हुआ जल वंदन कार्यक्रम

धमतरी। हिंदू अध्यात्म एवं सेवा फाउंडेशन एवं पर्यावरण गतिविधि के द्वारा 24 अगस्त मंगलवार को धमतरी जिले के सैकड़ों परिवार के द्वारा जल वंदन कार्यक्रम किया गया । इस जल वंदन कार्यक्रम के तहत नदी, तालाब, कुआं, अपने घर में स्थित बोर मशीन नल आदि की पूजन आरती गुलाल बंधन फुल आदि मंत्र उच्चारण के साथ किया और संकल्प लिया कि सभी जल स्रोतों की पवित्रता, सुरक्षा तथा जल संरक्षण, संवर्धन व प्रबंधन के लिए सभी संभव उपाय करुंगा । इस जन जागरण अभियान के द्वारा जल के संरक्षण, प्रबंधन और संवर्धन में जन-जन में चेतना जागे और हर कोई अपने स्थान में यथासंभव प्रयत्न करें ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी के जिला कार्यवाह व समाज सेवी मोहन लाल साहु का कहना है कि वास्तव में हम पानी को बना तो नहीं सकते पर बचा तो सकते हैं । रोज की छोटी-छोटी आदतों से सपरिवार पानी की बचत करना, घर में उपयोग किए हुए पानी को रीसायकल करना, वर्षा जल का पुनर्भरण (वाटर हार्वेस्टिंग) करना आदि हम सबको करना चाहिए । प्रत्येक जीव प्रकृति के सहारे ही जीवित है किंतु केवल मनुष्य ही है जो इसके संतुलन को बिगड़ता है इसलिए इसे सुधारने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है । प्रकृति वंदन के तहत इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यवाह मोहन लाल साहु, घनश्याम साहू, तोरण गंजीर, रवि प्रकाशचंद शर्मा, अक्षत साहू, गोपाल साहू, कुमलेश जी, विशाल ब्रम्हे, जितेन्द्र यदु, तरुण यदु, रुद्राणी यदु, द्रोपदी, कृष्णा चंपालाल हिरवानी, मनोज नेताम, डुगेश जी, श्रवण मरकाम, धनेश्वर, संतोष चौहान, कामता प्रसाद साहू, होमेश्वर चंद्राकर, कोमल सार्वा, तेजराम जी, मोतीलाल दिवाकर, विजय ठाकुर, गौरव मगर आदि स्वयंसेवक बंधु लगे थे ।