-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-यातायात की ताबड़तोड़ कार्यवाही, नही बख्शे गए सरकारी अधिकारी कर्मचारी, 73 लोगों पर ठोका चालान

धमतरी::यूं तो अक्सर यातायात चलानी कार्रवाई से सरकारी अफसर बच कर निकल जाते हैं और खासकर पुलिस वाले, लेकिन धमतरी यातायात पुलिस ने आज चालानी कार्रवाई करते हुए शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा है. यातायात पुलिस ने 73 सरकारी कर्मचारियों सहित पुलिस पर चालानी कार्रवाई की है.और 35 हजार से ज्यादा वसूल किये है..
दरअसल बीते दिनों धमतरी कलेक्टर पीएस एल्मा ने आदेश जारी किया था कि सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना होगा,उसके मद्देनजर मंगलवार को धमतरी यातायात की टीम एक्शन मोड में आ गई और रुद्री स्थित कलेक्ट्रेट मोड़ में सरकारी अफसरों के दफ्तर टाइम के पहले पहुंचकर डेरा जमा लिया, अपने कार्यालय जा रहे शासकीय अधिकारी- कर्मचारी पर एक के बाद एक बगैर हेलमेट पहने लोगों पर ताबड़तोड़ चलानी कार्यवाही शुरू कर दी. लगभग घंटे भर चले कार्रवाई में 73 वाहन चालकों से समन शुल्क 35 हजार 900 लिया गया, इनमें से 71 दोपहिया वाहन और 2 बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन के चालक थे।
 इस संबंध में यातायात प्रभारी गगन बाजपेई कहना है कि कलेक्टर ने आदेश जारी किया था कि सभी शासकीय कर्मचारियों को  हेलमेट पहनना अनिवार्य है जिसके तहत आज कलेक्ट्रेट रोड में बगैर हेलमेट पहने और बिना सीट बेल्ट लगाए 73 सरकारी कर्मचारियों और पुलिस से 35 हजार 900 रुपये वसूला गया है और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा