-->

DNA UPDATE

VIDEO :: कांग्रेस के युवा नेता जिपं उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर को जन्मदिन पर अनेकों लोगों ने दी बधाई, युवाओं ने किया रक्तदान



धमतरी मंगलवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया,


साथ ही कांग्रेसियों द्वारा जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेट का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शुभम यदु ,राजेन्द्र चन्द्राकर,पीताम्बर यादव,शिव चन्द्राकर ,प्रकाश बारले,प्रमोद चन्द्राकर, अंकुश चन्द्राकर, हेमंत चन्द्राकर,खेलावन यादव,बंटी सोनवानी,हरीश ध्रुव ,गुलसन साहू, सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर बर्थडे सेलिब्रेट किया और लंबी उम्र की कामना की।

जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे बता दें कि नीशू चंद्राकर सरल सहज और मिलनसार और व्यक्तित्व के धनी हैं, उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए कांग्रेसियों ने मिलकर केक काटा और बधाई दी, नीशू चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सुबह से लोगों का सोशल मीडिया और उनके जरिए बधाई का सिलसिला जारी था। वही धमतरी न्यूज़ एनालिसिस (DNA) टीम भी नीशू चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है