-->

DNA UPDATE

Chhattisgarh corona update: प्रदेश में आज मिले 31 नए कोरोना मरीज मरीज, 4 जिलों मे मरीजों की संख्या शून्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना वायरस के 31 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 29 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.11 प्रतिशत है. छत्तीसगढ़ में आज 4 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज शून्य हो गए हैं. जबकि 8 जिलों में 1 से 5 के बीच कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बची है. 
7 जिलों रायगढ़, बलौदाबाजार, जशपुर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव में 11 से 20 के मध्य कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या रही. कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. प्रदेश में 16 सितंबर की स्थिति में सक्रिय मरीजों की संख्या 352 है.
देखें जिलेवार आंकड़े-