बेमेतरा -बेमेतरा में छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज का बैठक रखा गया। समाज का बैठक दुर्ग रोड टॉउन हॉल बेमेतरा में रखा गया। जिसमें जिलेभर से सेन सामज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। जहाँ समाज से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा की गई साथ ही बेमेतरा जिले के जिलाध्यक्ष एवं समाज के अन्य पदाधिकारीयों का भी चुनाव किया गया। जिसमें समाज के लोगों की सर्वसम्मति से में निर्विरोध रवि सेन को जिला अध्यक्ष बेमेतरा चुना गया। वही उपाध्यक्ष पद के लिए डेनिम सेन को चुना गया।
चलाया जाएगा जागरूकता अभियान-
समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन नेे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सामज के घर-घर जाकर समाज हित के लिए के लिए जागरूकता अभियान किया जायेगा एवं समाज हितकार्य योजनाओं की लोगों जानकारी दिया जाएगा साथ ही साथ सेन समाज की पुश्तैनी कार्य जैसे दोना पत्तल बनाने की भी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा जिससे समाज के लोगों अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायता मिलेगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो पायेगा।
समाज को एक सूत्र में बांधना पहली जिम्मेदारी-
जिला अध्यक्ष रवि सेन ने अध्यक्ष पद संभालते ही जिले में सेन समाज के हित के लिए विकास कार्य करने की बात कही। वही आगे कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधे रखना समाज प्रमुख की पहली जिम्मेदारी होती है। जिसके लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा और साथ ही समाज को एक सूत्र में बांधे रखने की शपथ भी लिया गया। जिससे समाज का प्रत्येक व्यक्ति हर सुख दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे और सहयोग कर सके। वही समय-समय पर समाज के हित के लिए नवीन योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। जिससे सामज योजनाओं का लाभ ले सकें
इस दौरान सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन, रंजीत उमरे, मनोज ठाकुर रायपुर, हेमलाल सेन महासमुंद, घनश्याम, अनिल सेन अध्यक्ष धमधा ब्लाक, गौतम श्रीवास उपाध्यक्ष धमधा, अशोक सेन, छन्नू सेन, पूर्व अध्यक्ष अभ्भनसेन, नगर अध्यक्ष नाथूराम सेन, बेमेतरा अध्यक्ष रवि सेन, उपाध्यक्ष ऋषि सेन, उपाध्यक्ष डेनिम सेन, उपाध्यक्ष रामनारायण सेन(छल्ली), उपाध्यक्ष राजू सेन, उपाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद, संचिव मोहन सेन, कोषाध्यक्ष जगदीश श्रीवास, महामंत्री सुधीर सेन, महासंचिव जितेंद्र सेन, प्रचार मंत्री सुरेश सेन, दुर्गा प्रसाद सेन मीडिया प्रभारी सहित जिलेभर से आये सेन समाज में लोग उपस्थित रहे।


