-->

DNA UPDATE

BEMETARA- पोल्ट्री फॉर्म की शिकायत करने कलेक्टोरेट पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप दर्ज कराई अपनी शिकायत

 बेमेतरा । देवकर के  सहसपुर में संचालित वेंकट रमन पोल्ट्री फॉर्म की शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अपनी मांगों को लेकर अपर कलेक्टर को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा अपनी शिकायत दर्ज कराई।जिस पर अधिकारियों ने इसपर जांच कर कार्रवाई करने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीण जिला पंचायत अध्यक्ष से भी मुलाकात किया वही जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा से मुलाक़ात कर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर श्री टिकरिहा ने ग्रामीणों की समस्या दूर कराने लोगों को आश्वासन दिया। इस  दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


नही मिल रहा स्थानीय लोगों को रोजगार-

सहसपुर में संचालित पोल्ट्री फॉर्म खुलने के पहले पंचायत से एनओसी लिया गया था। जिसमें स्पष्ट रूप से स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कही गयी थी। और यह आश्वासन दिया गया था कि एनओसी लेने के बाद काम में स्थानीय ग्रामीण लोगों को रखा जाएगा  लेकिन खुलने के बाद ऐसा नहीं हो रहा है और मजदूर बाहर से लाये जा रहे है। साथ ही अब  ग्रामीणों को काम नही है करके पोल्ट्री फॉर्म प्रबंधन के द्वारा निकाल दिया जा रहा है। वही अन्य राज्य से मजदूर लाये जाने के कारण स्थानीय ग्रामीण रोजगार से वंचित हो रहे हैं।


स्थानीय मजदूरों से हो रहा भेदभाव-

 ग्रामीण हरीश साहू ने बताया कि स्थानीय मजदूरों से भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है और दूसरे राज्य से आये मजदूरों की अपेक्षा स्थानीय मजदूरों को सामान वेतन मजदूरी का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे मजदूरों में खासी नाराजगी है। वही टिकेन्द्र रात्रे ने बताया कि मुर्गियों को खिलाने के लिए जिस कीड़ों का उपयोग किया जाता है। उसे उन कीड़ों को देते समय हाथों खुले हाँथो दे देना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों में संक्रमण फैलने का भी खतरा महसूस हो रहा है। इस प्रकार पोल्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों की सुरक्षा के ऐहतियातन किसी प्रकार की व्यवस्था नही की जा रही। वही ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में बात करने पर से निकाल दिया जा रहा है।