रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस के 38 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है. वहीं प्रदेश में आज 18 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.14 प्रतिशत है.
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 9 लाख 90 हजार 968 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 376 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 558 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 26 हजार 311 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.
देखे जिलेवार आँकड़े-

