धमतरी-विगत दिनों भाजपा कार्यलय कुरूद में छ ग शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जनप्रिय विधायक कुरूद विधानसभा क्षेत्र अजय चंद्राकर जी के साथ कांगेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक पद्धति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अमर्यादित व्यवहार बर्दास्त नही किया जाएगा।पंडित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनोती देते हुए कहा कि हम एक संस्कारित व अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता है इसे हमारी कमजोरी समझने की भूल उन्हें नही करनी चाहिए, हमने व हमारे युवा साथीयो ने चूड़ी नही पहनी है, हर ईंट का जवाब पत्थर से देने हम सक्षम है।पंडित ने आगे कहा कि अगर किसी भी कांग्रेसीओ में दम है तो हमारे नेता अजय भैया जैसा विकास कार्य करके दिखाए,उनकी बरोबरी तो आप सात जन्मों में भी नही कर सकते ये आप जानते हो इसलिए खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली सोच से हमारे नेता के साथ दुर्व्यवहार का घिर्णित कार्य कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा उनके नेता करवा रहे हैं।अगर ऐसी पूर्वावती भविष्य में होती है तो हमने भी अपने झंडे के डण्डे में तेल पिला कर रखा हुआ है।पण्डित ने आगे कहा इस घटना से कांग्रेस के चहरे का वास्तिवक रूप छ ग की जनता जान गई है, कांग्रेसी सत्ता में नशे में चूर है कभी ये सरकारी अधिकारियों को डराते धमकाने के साथ अपशब्द भी बोल जाते हैं, कभी छ ग के भोले भाले ग्राम वासियो (आम जनमानस)के साथ अपने सत्ता का रोब दिखाने अभद्र व्यवहार करते हैं,वो भूल गए कि लोकतंत्र में सत्ता आती जाती रहती है, आज सत्ता के दबाव में जो भी सरकारी अधिकारी कर्मचारी आज कार्य कर रहे हैं वो ही कल आप पर कार्यवाही करेंगे।पंडित ने कहा कांगेसी चाहे कितना भी जोर लगा ले इस घटना में लिप्त लोगो को कानूनी सजा से नही बचा पाएँगे।अगर धमतरी का प्रशासनिक विभाग समय रहते उचित कार्यवाही नही करेगा तो हमारे आंदोलन और उग्र होते जाएँगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी धमतरी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की होगी।
शनिवार, 11 सितंबर 2021

Home
Politics
DHAMTARI POLITICS- हमारे नेता अजय भैया के साथ गठित घटना कांग्रेस के वास्तविक चहेरे की पहचान -महेंद्र पंडित