-->

DNA UPDATE

DHAMTARI VIDEO- आसमान से हुई आफत की बारिश ---लबालब शहर में युवा मोर्चा ने दी इंसानियत की मिसाल



 धमतरी:: छत्तीसगढ़ में आज पूरे दिन बारिश हुई है जिससे प्रदेश के सभी जिलो का जनजीवन प्रभावित हो उठा वही  धमतरी क्षेत्र में भी हो रहे लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों के जीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया शहर के निचले बस्तियों के घरों में पानी घुसने से राशन तथा दिनी उपयोग की सारी सामग्रियां खराब हो गई कई लोगों के घर में चूल्हे नहीं जले सबसे ज्यादा प्रभावित स्टेशन पारा का देवार बस्ती हुआ जहां लोगों को पुरानी कृषि उपज मंडी में शरण लेना पड़ा वही सुबह से ही लोगों को व्यवस्था की सुविधाएं प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विधायक रंजना डिपेंद्र साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गण नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ,पार्षद विजय मोटवानी तथा श्यामा साहू वहां पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उपस्थित सभी लोगों को भोजन किट उपलब्ध कराने में जुटे रहे। साथी विधायक श्रीमती साहू ने शासकीय अस्पताल के चिकित्सकों को स्वास्थ्य सुविधा मंडी कैंप में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया साथ ही और समस्याओं के त्वरित निदान के लिए स्वयं यथासंभव उपस्थित रहने का सभी उपस्थित जनों को आश्वासन दिया ।वही नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि विपक्ष निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं से निगम शासन प्रशासन को अवगत कराते रहेगा साथ ही सेवा के क्षेत्र में हम सभी विपक्ष के पार्षद गुण एकजुटता के साथ शहर के आम जनमानस को व्यवस्थागत सुविधा देने के लिए संकल्पबद्ध है। पार्षद विजय मोटवानी ने कहा है कि संकट की घड़ी में हम सभी जनप्रतिनिधि चाहे वह वह जनता कोई भी वार्ड की हो सेवा देने के लिए तत्पर रहेंगे