मेरठ. मेरठ से एक मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी औरत के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर पिटाई कर दी दरअसल युवती की शादी यूपी पुलिस में तैनात सिपाही से हुई थी. दोनों से एक बेटा भी है. शादी के कुछ दिनों बाद विवाद हुआ तो दोनों अलग-अलग रहने लगे. एक दिन महिला परिवार वालों के साथ पति से बातचीत करने के लिए उसके घर पहुंची थी. दरवाजा खुला होने के कारण पत्नी परिवार वालों के साथ अंदर चली गई. यहां कमरे में पति के साथ युवती को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. इसके बाद महिला और उसके परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया. महिला ने युवती की जमकर पिटाई भी कर दी.
मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां पति को आपत्तिजनक हालत में देख कर पत्नी ने पिटाई कर दी बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई. पत्नी ने कप्तान ऑफिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला का पति से लगभग तीन साल से विवाद चल रहा है. महिला मायके में रहती है. महिला का पति यूपी पुलिस में सिपाही है और मेरठ में तैनात है. महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं. लगभग दस साल पूर्व दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद से दोनों में विवाद रहने लगा.
बताया जा रहा है कि सिपाही का मेरठ ट्रांसफर हो गया था. जिसके बाद कंकरखेड़ा में मकान बना लिया था. महिला का आरोप है कि पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं.
